Surprise Me!

सिसवा: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रॉली और दीवार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

2026-03-02 0 Dailymotion

सिसवा कस्बे के जायसवाल नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

घुघली की ओर से आ रही ट्रक का अचानक टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रॉली को टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। चालक कविराज वाराणसी से सामान लेकर सिसवा आ रहे थे।

चौकी प्रभारी दिव्य प्रकाश मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में है और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
#सिसवा #जायसवालनगर #maharajganj #aapanmaharajganj