Surprise Me!

खामेनेई की मौत के खिलाफ प्रदर्शन:कड़े प्रतिबंध के बीच घाटी में दिखा बंद का असर

2026-03-02 4 Dailymotion

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में अमेरिका इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को भी प्रदर्शन हुए. जहांगीर चौक पर कई महिलाएं काले कपड़े में प्रदर्शन कर रहीं थी. उन्होंने खामेनेई की तस्वीर ले रखी थी और धर्मिक झंडे लिए हुए थे. सुरक्षाबलों ने उन्हें हटाने के लिए कुछ आंसू गैस के गोले छोड़े. श्रीनगर के बेमिना, गुंड हसीभात और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा शहर में विरोध प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे. US और इज़राइल विरोधी नारे लगाए.इधर प्रदर्शनों को देखते हुए घाटी के ज्यादातर जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. साथ ही स्कूल, कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है. श्रीनगर के लाल चौक, घंटा घर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है. जम्मू और कश्मीर के मुख्य धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारूक और मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा ने सोमवार को पूरे कश्मीर में बंद बुलाया था. पूर्व मुख्यमंत्री और PDP अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने भी समर्थन दिया था. जिसका असर घाटी में देखने को मिला. यहां ज्यादतर दुकानें बंद रहीं.