न्यूली मैरिड कपल एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा ने अपनी म्यूजिक नाइट की झलकियों को शेयर करते हुए इसको उनकी जिंदगी की सबसे खुशहाल और इमोशनल शामों में से एक बताया। हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं रश्मिका ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों की एक सीरीज़ शेयर की और उस रात के प्यार, खुशी और सरप्राइज से भरे पलों को याद किया। तस्वीरों में रश्मिका सिल्वर कलर के लहंगे और डायमंड ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, जबकि विजय ने एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी वियर की हुई है। एक तस्वीर में दोनों फेयरी लाइट्स के नीचे मुस्कुराते दिख रहे हैं, तो दूसरी में विजय रश्मिका को डांस के दौरान गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में दोनों खुशी के आंसुओं के साथ इमोशनल होते भी दिखाई दिए।
#RashmikaMandanna #VijayDeverakonda #CelebrityWedding #MusicNight #WeddingVibes #TollywoodCouple #JustMarried #WeddingCelebration #IndianWedding #BridalLook #SherwaniStyle #RomanticMoments #FairyLights #WeddingInspiration #CoupleGoals #EmotionalMoments #FamilyLove #ViralPhotos #SouthCinema #LoveAndLaughter #BigFatWedding #HappilyEverAfter #IANS