Surprise Me!

राज्यों को गृह मंत्रालय का अलर्ट, कहा, खामेनेई समर्थक कट्टरपंथियों की हो पहचान, भाषणों से भड़क सकता है दंगा

2026-03-03 0 Dailymotion

अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद पूरे भारत में प्रदर्शनों का दौर जारी है. शिया समुदाय के लोग अपना गुस्सा जाहिर रहे हैं. इनमें कुछ कट्टरपंथियों के बयान भी सामने आ रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक तनाव फैल सकता है. इसे लेकर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है. साथ ही, खामेनेई की मौत के बाद भड़काऊ भाषण देने वाले ईरान समर्थक कट्टरपंथी प्रचारकों की पहचान करने को कहा है.

दिल्ली में अमेरिका और ईरान के दूतावासों से सटे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. उन इलाकों में भी अलर्ट की स्थिति है, जहां इजराइली और यहूदी आबादी रहती है. मंत्रालय ने अशांति फैलाने की कोशिश से जुड़ी हर खुफिया जानकारी को तेजी से शेयर करने और दंगा रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया है.

खामेनेई की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत देश के दूसरे हिस्सों में भारी विरोध प्रदर्शन हुए. सुरक्षा एजेंसियां पूरी स्थिति पर गंभीरता से नजर रख रही हैं.