Surprise Me!

ईरान युद्ध: अमेरिका ने ईरान में 2,000 टारगेट पर किया हमला, न्यूक्लियर सेंटर को बनाया निशाना

2026-03-04 3 Dailymotion

पश्चिम एशिया में जंग अपने पांचवे दिन में पहुंच गई. बुधवार सुबह तेहरान में धमाके हुए.ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच लड़ाई धीमी होने का कोई संकेत नहीं हैं. ईरानी सरकारी मीडिया ने राजधानी के आसपास धमाकों की पुष्टि की, जबकि इज़राइल ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ईरानी मिसाइलों के खिलाफ एक्टिवेट हो गए थे. रिपोर्टस के मुताबिक  ईरान में अब तक 800 लोग मारे गए हैं. जबकि इज़राइल में 11 लोग मारे गए हैं.  अमेरिका का दावा है कि उसने ईरान के अंदर लगभग 2,000 टारगेट पर हमला किया है. जिसमें मिसाइल लॉन्चर और न्यूक्लियर सेंटर शामिल हैं. पेंटागन ने भी कुवैत में ड्रोन हमले में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि की है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि जिन नेताओं की पहचान अमेरिका ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर की थी. वे अमेरिकी हमलों में मारे गए. वहीं इजारइली मीडिया के मुताबिक खामेनेई के बेटे मोजतबा को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है. इजराइल ने कहा कि जिसे भी ईरान का अगला सुप्रीम लीडर चुना जाएगा वह मारा जाएगा.