फेमस एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति कृष्णा अभिषेक के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे बैंकॉक एयरपोर्ट को लेकर फैल रही खबरों पर अपना रिएक्शन देती नजर आ रही हैं। वीडियो में कश्मीरा शाह ने बताया कि बैंकॉक एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्हें उतना स्ट्रेसफुल फील नहीं हुआ, जितना कुछ लोग सोशल मीडिया पर बता रहे हैं। वीडियो के आखिर में कश्मीरा ने बताया कि बैंकॉक एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन के प्रोसेस में उन्हें सिर्फ 20 मिनट लगे और वो भी बिना किसी फास्ट-ट्रैक सुविधा के। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहें न फैलाएं। बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के चलते बैंकॉक एयरपोर्ट पर लंबी इमिग्रेशन लाइनों, भीड़ और भारी ट्रैफिक की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, कश्मीरा शाह ने अपने इस पोस्ट के जरिए इन दावों को गलत बताया है।
#KashmeraShah #KrishnaAbhishek #BangkokAirport #TravelUpdate #AirportExperience #SocialMediaRumors #ImmigrationProcess #TravelSafe #FamilyGoals #ThailandTravel #ViralVideo #CelebrityTravel #AirportTips #FastTrack #TravelVlog #BangkokTrip #CelebrityCouple #TravelNews #AirportQueue #AirportCrowd #TravelAdvice #InstagramPost #IANS