Surprise Me!

महराजगंज में सड़क निर्माण में लापरवाही? 2 साल में ही टूटने लगी पडरी-पिपरिया सड़क | ग्रामीणों में नाराज़गी

2026-03-05 0 Dailymotion

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के मिठौरा में पडरी गांव से पिपरिया गांव के बागीचा तक जाने वाली करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत के सिर्फ दो साल बाद ही कई जगहों से टूटने लगी है। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी इस सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों की सही निगरानी में काम हुआ होता तो सड़क इतनी जल्दी खराब नहीं होती।

#MaharajganjNews #Nichlaul #PMGSY #RoadConstruction #UPNews