Surprise Me!

फुटबॉल खिलाड़ी बनीं न्यूजपेपर हॉकर, पति के एक्सीडेंट के बाद बनीं परिवार का सहारा

2026-03-06 6 Dailymotion

ओडिशा के भुवनेश्वर की शुभरानी दास पिछले 24 सालों से न्यूजपेपर हॉकर का काम कर रही हैं. उनका संघर्ष रात से ही शुरू हो जाता है, वो स्कूटर पर सवार होकर वो मास्टर कैंटीन पर जाती है, वहां से न्यूजपेपर इकट्ठा करती हैं. कोई दिन हो या कोई मौसम शुभरानी का सफर नहीं रुकता. लोगों के ताने सहकर भी वो अपने काम में लगी रहती हैं.  

शुभरानी सिर्फ भुवनेश्वर में ही नहीं, बल्कि पूरे ओडिशा में अकेली महिला न्यूजपेपर हॉकर हैं, जो पिछले 24 सालों से ये काम कर रही हैं. पहले उनके पति ये काम करते थे, लेकिन हादसे ने सब कुछ बदल दिया. पति से अक्षम होने के बाद शुभरानी ने उनका काम संभाल लिया और परिवार का सहारा बनीं.