Surprise Me!

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, यात्री का फिसला पैर, मुसीबत में पड़ गई थी जान

2026-03-06 6 Dailymotion

उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां जब अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन उज्जैन स्टेशन पहुंची तो एक यात्री कुछ सामान लेने उतरा. जब ट्रेन चल पड़ी, तो यात्री ने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की जिसमें उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेने के बीच में फंस गया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद लोगों और आरपीएफ जवान ने समय रहते यात्री को खींचकर उसकी जान बचाई. इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. उज्जैन आरपीएफ टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि "यात्री का नाम जाहिद है, जो ट्रेन रुकने पर चाय नाश्ते के लिए उतरा था. घटना के दौरान मौके पर तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र पटेल, शिवराम मीणा ने तत्काल यात्री के पास दौड़कर अन्य यात्रियों की मदद से जान बचाई. यात्री जाहिद के हाथ में हल्की चोट आई है."