Surprise Me!

"कुर्सी पर न होते तो मुख्य चुनाव आयुक्त की उंगलियां काट देता..", कल्याण बनर्जी का विवादित बयान

2026-03-07 1 Dailymotion

टीएमसी के सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को ज्ञानेश कुमार पर बड़ा विवादित बयान दे दिया है। कोलकाता के धर्मतल्ला में एसआइआर के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरना कार्यक्रम से कल्याण बनर्जी ने कहा कि "जब ममता बनर्जी मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गई थीं तो उन्होंने उंगली दिखाकर बात की थी, उस समय मैं भी ममता के साथ था, मुझे इतना गुस्सा आया कि अगर ज्ञानेश कुमार सीईसी की कुर्सी पर नहीं होते तो मैं उनकी उंगलियां काट देता"। टीएमसी सांसद के इस बयान पर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हमलावर हो गईं है।

#GyaneshKumar, #GyaneshKumarCEC, #mamataBanerjee, #Welectioncommissioncontroversy, MamataBanerjeeremarkonCEC, #ElectionCommissiocontroversy