Surprise Me!

महिला दिवस विशेष: साधारण हुनर से असाधारण पहचान, 'क्रोशे क्वीन' अंशु मालिनी ने बनाए छह वर्ल्ड रिकॉर्ड

2026-03-07 11 Dailymotion

ओडिशा के भुवनेश्वर की अंशु मालिनी ने क्रोशे के बुनाई की बदौलत एक दो नहीं बल्कि छह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं. 58 साल की अंशु मालिनी क्रोशे क्वीन और गिनीज मालिनी के नाम से मशहूर हैं.

2017, 2018 और 2019 में उन्होंने तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए. उसके बाद 2022, 2023 और 2024 में भी तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बने. पहला रिकॉर्ड 14.09 किलोमीटर लंबा स्कार्फ का है.

अंशु मालिनी ने जमशेदपुर में ऑल इंडिया रेडियो में करीब 20 सालों तक काम किया. वहां काम करने के दौरान भी उनकी उस बुनाई में रुचि कम नहीं हुई, जिसे उन्होंने अपनी अपनी दादी और परदादी से सीखी थी. हालांकि उस वक्त उन्हें जरा भी यकीन नहीं था कि ये छोटा-सा हुनर एक दिन उन्हें इतनी बड़ी पहचान दिलाएगा. अब तो वो रोजना 10 से 12 घंटे क्रोशे पर काम करती हैं. साधारण धागे, ऊन और विस्कोस रेयान से शॉल, बेडशीट, मफलर, फोटो फ्रेम, वर्णमाला डिजाइन, घर की सजावट की वस्तुएं, टोपियां बनाती हैं.