बसंत के मौसम में कश्मीर घाटी एक अलग और अनोखे रंग में डूब गई है. बादाम के बागों में चारों तरफ सफेद रंग बिखरा पड़ा हैं. ये नजारा श्रीनगर के ऐतिहासिक हरि बरबत किले के बादामवारी का है. जो अपनी सुंदरता और आकर्षण से हर किसी को अपनी तरफ खींच रहा है. इस खूबसूरत वादी में हर कोई यादों को कैमरे में कैद करना चाहता है. वैसे तो कश्मीर का हर हिस्सा बहुत खूबसूरत है. लेकिन बसंत के मौसम में खिले इन फूलों ने इसकी खूबसूरती में और चार चांद लगा दिया है. कई लोग पहली बार घाटी के इन रंगों को देख रहे हैं और ये फूल सच में इनकी रूह को सुकून दे रहे हैं. लद्दाख के एक लोकल सिंगर इलियास खान ने कश्मीरी गाने की कुछ लाइन गाकर इस गार्डन की तारीफ की. इस गार्डन की डायरेक्टर ने बताया कि बादाम वारी में इस साल लैवेंडर पार्क शुरू किया गया. 40,000 लैवेंडर के पौधे लगाए गए हैं. मई में पार्क लैवेंडर के फूलों से भर जाएगा.तो घाटी बसंत के मौसम में बादाम के फूलों से गुलजार है. हरतरफ इन फूलों की खुशबू बिखरी पड़ी है.