Middle East Tension: Iran समर्थित गुट का US Base पर बड़ा हमला, क्या शुरू होगी World War 3?
बगदाद में अमेरिका के सैन्य ठिकाने पर हुए इस भयानक ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को खौफ में डाल दिया है, क्या मिडिल ईस्ट अब एक बड़े महायुद्ध की तरफ बढ़ रहा है?
मध्य-पूर्व (Middle East) में युद्ध की आग अब और भी भयंकर रूप लेती जा रही है। ईरान (Iran) के समर्थन वाले एक इराकी मिलिशिया समूह ने अमेरिका (America) के एक प्रमुख सैन्य ठिकाने पर बड़े ड्रोन हमले (Drone Attack) का दावा किया है। इस हमले के बाद इलाके में भारी तनाव है और तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की आशंकाएं तेज हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह हमला बगदाद एयरपोर्ट (Baghdad Airport) के पास स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने 'US विक्टोरिया बेस' (US Victoria Base) पर किया गया है। हमले के बाद जारी किए गए वीडियो में भीषण धमाके और आग की लपटें साफ़ दिखाई दे रही हैं, जो इस हमले की भयावहता को बयां कर रही हैं। अमेरिका के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
इस खौफनाक हमले की जिम्मेदारी 'सराया अवलिया अल-दम' (Saraya Awliya al-Dam) नामक ईरान समर्थित संगठन ने ली है। संगठन का खुला दावा है कि यह हमला अमेरिका और इजराइल (Israel) द्वारा हाल ही में किए गए हमलों का सीधा बदला है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या ईरान समर्थित ताकतें पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ कोई नया और बड़ा मोर्चा खोल रही हैं? पूरी जानकारी के लिए देखिए ये खास रिपोर्ट।
About the Story:
Tensions in the Middle East have escalated dangerously as an Iran-backed Iraqi militia, Saraya Awliya al-Dam, claimed responsibility for a massive drone attack on the US Victoria Base near Baghdad Airport. Viral footage shows severe explosions and flames engulfing the military site. The militia stated this attack is in direct retaliation against recent US and Israeli military actions. This alarming development raises concerns about a broader conflict and a potential new front opening against American forces in the region.
#IranProxy #VictoriaBase #Baghdad #USForces #DroneAttack #MiddleEastTensions #Iraq #Iran #Geopolitics #BreakingNews #Security
~HT.410~PR.514~GR.538~ED.276~