जम्मू (जम्मू-कश्मीर) : जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार्रूख अब्दुल्लाह पर बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान फारयरिंग की गई। हलांकि फार्रूख अब्दुल्ला पूरी तरह सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। इस दौरान घटना के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।