Surprise Me!

अचानक हुई Divya Dutta और Sonu Nigam की मुलाकात, इंस्टाग्राम पर शेयर की candid selfie

2026-03-12 2 Dailymotion

मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की हालिया फ्लाइट उस वक्त खास बन गई जब उनकी मुलाकात अचानक अपने बेस्ट फ्रेंड, मशहूर सिंगर सोनू निगम से हो गई। इस सडन मुलाकात के बाद उनका सफर एक तरह से म्यूजिकल जर्नी में बदल गया। दिव्या ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फ्लाइट से दोनों की एक कैंडिड सेल्फी भी शेयर की है। तस्वीर में दिव्या दत्ता और सोनू निगम कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खास पल की झलक शेयर करते हुए दिव्या ने पोस्ट के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। फैंस दिव्या दत्ता और सोनू निगम की दोस्ती की इस झलक को काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग हार्ट और आई-हार्ट इमोजी के साथ दोनों पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।