Surprise Me!

नेपाल से ठेलों पर लाया जा रहा था अवैध माल, SSB ने एक तस्कर को दबोचा

2026-03-12 0 Dailymotion

महराजगंज के खनुआ क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर SSB की 66वीं वाहिनी के जवानों ने बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया।

जवानों ने नेपाल से ठेलों पर लाए जा रहे करीब 1557 किलोग्राम प्लास्टिक रैपर रोल बरामद किए और एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम मिलन अहीर (रूपनदेही, नेपाल) के रूप में हुई है। बाकी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर फरार हो गए।

बरामद सामान और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Indo Nepal border News || Maharajganj
.
#IndiaNepalBorder #SSBAction #MaharajganjNews #BorderSmuggling