मिडिल ईस्ट में चल रहे मौजूदा तनाव के बीच एनर्जी की सप्लाई को लेकर आम लोगों और इंडस्ट्रीज में चिंताएं थीं। इस पर जवाब देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में साफ किया कि भारत के पास पर्याप्त ऊर्जा भंडार है और स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। पुरी ने कहा दुनिया ने मॉडर्न एनर्जी हिस्ट्री में ऐसा दौर पहले कभी नहीं देखा है। इसके बावजूद भारत की कच्चे तेल की सप्लाई की स्थिति सुरक्षित है और देश ने जितना कच्चा तेल सुरक्षित किया है, वो उतना है जितना सामान्य हालात में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए मिल सकता था।
#Energysupply, #MiddleEasttension, #energyreserves, #petroleumminister