महराजगंज के आनंदनगर स्थित गौतम बुद्ध व्यवसायिक भवन के दुकानदारों का चार दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन आखिरकार खत्म हो गया।
नगर पंचायत द्वारा करीब 24 लाख रुपये की आरसी (रिकवरी नोटिस) जारी किए जाने के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया था।
विधायक वीरेंद्र चौधरी के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें जांच पूरी होने तक रिकवरी नोटिस को स्थगित करने का फैसला लिया गया।
इसके बाद दुकानदारों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और बाजार की दुकानें फिर से खुल गईं।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Farenda News
.
#MaharajganjNews #AnandNagar #GautamBuddhVyavasayikBhavan #UPNews