टीवी एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। एक्ट्रेस ने इस धार्मिक यात्रा को अपने लिए बेहद खास और अलग अनुभव बताया। दरअसल, अदिति ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ी कई डिवोशनल और खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वे कभी मंदिर परिसर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं, तो कभी मुस्कुराते हुए हाथ ऊपर उठाकर भगवान महाकाल का जयकारा लगाती दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में वे भगवान गणेश की मूर्ति के पास बैठी नजर आ रही हैं, जबकि एक अन्य तस्वीर में वे मंदिर परिसर में अपनी मां को प्यार से किस करती दिख रही हैं। फॉलोअर्स उनके इस डिवोशनल पोस्ट पर हार्ट इमोजीस और आईहार्ट इमोजीस के साथ प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।