Surprise Me!

देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार बोली, LPG पर पैनिक करने की जरूरत नहीं

2026-03-14 7 Dailymotion

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद दुनिया तेल और गैस संकट पैदा हो गया है. भारत सरकार भी इस पर चिंतित है, लेकिन सरकार की ओर से साफ किया गया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है. गैस की समस्या पर सरकार ने फिर से साफ किया है कि डोमेस्टिक कंज्यूमर पैनिक बुकिंग से परहेज करें. वहीं सरकार ने कमर्शियल कंज्यूमर के लिए LPG की जगह वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही है.    

मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट एंड वाटर वेज मंत्रालय की ओर से विशेष सचिव ने खाड़ी देशों में भारतीयों के बारे में कहा कि वो सुरक्षित हैं. जबकि विदेश मंत्रालय ने भारत में फंसे ईरानी नागरिकों के बारे में कहा कि ईरान ने भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए चार्टर्ड विमान की व्यवस्था की.