Surprise Me!

दिल्ली में शूंटिग रेंज रोड आज से बंद, सूचना से अंजान लोगों को सुझाया जा रहा वैकल्पिक मार्ग

2026-03-15 88 Dailymotion

नई दिल्ली: दिल्ली के व्यस्ततम सड़कों में से एक शूंटिंग रेंज रोड पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किए जाने के रविवार से 20 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है. इस रास्ते लोग सूरजकुंड और फरीदाबाद को चले जाते हैं तो, वहीं फरीदाबाद और सूरजकुंड से यात्री दिल्ली में प्रवेश भी इसी मार्ग से करते हैं. हालांकि रोड बंद होने की सूचना कई लोगों को पता नहीं थी, जिसके चलते उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग से जाने की सलाह दी. इसे लेकर पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई थी. जो भी लोग सूरजकुंड और फरीदाबाद जाना चाहते हैं वह प्रहलादपुर मार्ग का प्रयोग करें.