चुनाव आयोग ने 4 राज्यों असम, केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. 126 सीटों वाले असम, 140 सीटों वाले केरल और 33 सीटों वाले पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी और 4 मई को मतों की गिनती की जाएगी.
234 सीटों वाले तमिलनाडु में भी एक ही चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी और मतों की गिनती 4 मई को होगी.
294 सीटों वाले पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होगा और मतों की गिनती 4 मई को की जाएगी. GFX OUT चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की सभी 824 सीटों के लिए मतों की गिनी 4 मई को होगी.
इसके अलावा, गोवा, कर्नाक, नागालैंड, त्रिपुरा में 9 अप्रैल, गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 4 मई को मतों की गिनती कराई जाएगी. चुनाव आयोग ने चुनाव को प्रभावित करने के वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है.
चुनाव की तारीखों का एलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.