Surprise Me!

हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ते समय उड़ रही धूल से व्यापारी परेशान, दुकानें बंद कर किया विरोध

2026-03-16 20 Dailymotion

Ahmedabad : शहर के हाटकेश्वर ब्रिज को तोड़ने का कार्य सोमवार को और विवादों में घिर गया। इस ब्रिज को तोड़ते समय उड़ती धूल से स्थानीय व्यापारी और निवासी परेशान हैं। धूल के कारण व्यापारी इतने तंग आ गए कि उन्होंने अपनी दुकानों को बंद कर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर में कुछ दुकानें फिर से खोल दी गईं।