Surprise Me!

Gold-Silver Price Hike: सोने-चांदी ने तोड़े सारे Record, कीमतों में लगी आग, आने वाला है आर्थिक तूफान?

2026-03-17 3 Dailymotion

Gold-Silver Price Hike: क्या दुनिया में आने वाला है बड़ा आर्थिक तूफान? | Oneindia Hindi
दुनियाभर में मचे हाहाकार और युद्ध की आहट के बीच आखिर अचानक क्यों आसमान छू रही हैं सोने-चांदी की कीमतें? जानिए निवेशकों में क्यों मचा है हड़कंप। क्या दुनिया एक और बड़े आर्थिक तूफान (Economic Crisis) की तरफ बढ़ रही है? दुनियाभर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खासकर पश्चिम एशिया (Middle East Conflict) में जारी संघर्ष का सीधा असर अब ग्लोबल मार्केट पर दिखने लगा है। शेयर बाजार में अनिश्चितता के बीच अब हर कोई सुरक्षित ठिकाने की तलाश में है, जिसके कारण Gold और Silver की कीमतों में जोरदार उछाल आया है।
मंगलवार को सर्राफा बाजार में चांदी (Silver Price Today) की कीमत में करीब ₹3000 की बड़ी छलांग देखने को मिली, जिससे इसका भाव बढ़कर लगभग ₹2.59 लाख प्रति किलो पहुंच गया। वहीं, सुरक्षित निवेश का सबसे बड़ा जरिया माने जाने वाले सोने (Gold Rate Today) ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ₹860 की भयंकर तेजी के साथ यह ₹1.57 लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।
बाजार के आंकड़ों की बात करें तो Multi Commodity Exchange (MCX) पर भी तेजी का यह तूफान साफ दिखाई दे रहा है। सोने के अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में 0.68% की बढ़त दर्ज की गई, जबकि चांदी के मई कॉन्ट्रैक्ट में 1.31% का उछाल देखने को मिला। युद्ध का डर, कच्चे तेल पर मंडराता खतरा और ग्लोबल मार्केट का दबाव, ये वो कारण हैं जिन्होंने निवेशकों को तेजी से बुलियन (Bullion Market) की तरफ रुख करने पर मजबूर कर दिया है।

Global geopolitical tensions, particularly the ongoing conflict in the Middle East, have triggered a massive surge in Gold and Silver prices. As investors panic over a potential economic crisis and looming war threats, bullion markets, including MCX, are witnessing record-breaking highs. With silver jumping by ₹3000 and gold crossing the ₹1.57 lakh mark, precious metals have become the ultimate safe-haven assets for terrified investors worldwide.

#GoldPriceHike #GoldPriceToday #SilverPriceHike #SilverPriceToday #GoldPriceToday #EconomicCrisis #MiddleEastWar #OneindiaHindi