कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने एक बार फिर RSS पर जमकर निशाना साधा है...उन्होंने आरएसएस की तुलना शैतान से की और बीजपी को शैतान की परछाई बताया है...रविवार को एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रियांक खड़गे ने कहा कि, "अगर RSS नहीं होता, तो BJP, JDs से भी बदतर होती। मैं यह लिखकर दे सकता हूं, यह रीजनल पार्टियों से भी बदतर होती, आज हम जो कर रहे हैं, वो शैतान के साये से लड़ रहे हैं। शैतान का साया कौन है? वो BJP है। शैतान कौन है? वो RSS है,अगर हम साये से लड़ना बंद करके शैतान से लड़ें, तो हमारा देश अपने आप बेहतर हो जाएगा।