Surprise Me!

"एकदम टपोरी की तरह...", राहुल गांधी पर कंगना का हमला, सियासी गलियारों में मचा हल्ला

2026-03-18 1,137 Dailymotion

दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखा हमला बोला है। कंगना ने राहुल गांधी के संसदीय आचरण पर विवादित बयान दिया। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार महिलाओं को असहज करता है और उनका अंदाज संसद की गरिमा के अनुरूप नहीं है। कंगना ने उनके व्यवहार को “टपोरी स्टाइल” बताते हुए कड़ी आलोचना की। दरअसल, मंगलवार को 200 से अधिक पूर्व नौकरशाहों, राजनयिकों और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने भी राहुल गांधी के व्यवहार पर चिंता जताते हुए एक खुला पत्र लिखा था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने यह टिप्पण की। कंगना के इस बयान से देश की सियासत में उबाल आना तय है।