Surprise Me!

सोला सिविल अस्पताल के एक्स-रे विभाग में महिला मरीज का वीडियो बनाते पकड़ा गया ड्राइवर

2026-03-18 3,865 Dailymotion

अहमदाबाद शहर के सोला सरकारी सिविल अस्पताल से महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के एक्स-रे विभाग में महिला मरीजों का गुप्त रूप से वीडियो बनाए जाने की घटना ने पूरे अस्पताल प्रशासन को हिला दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी अस्पताल का ही कर्मचारी है, जो मेडिकल कॉलेज डीन ऑफिस में ड्राइवर के रूप में कार्यरत बताया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं।