Surprise Me!

'LPG संकट है, कहीं ड्राई-आउट नहीं'... पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा का दावा

2026-03-19 4 Dailymotion

मध्य एशिया में जारी संकट के कारण देश में LPG की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने दावा किया कि किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास ड्राइ-आउट की स्थिति नहीं है. संकट की स्थिति में सरकार कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरत रही है. अकेले कल, अलग-अलग राज्यों में 6000 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई.

जहां तत क्रूड ऑयल और रिफाइनरी ऑपरेशन की बात है तो दोनों नॉर्मल हैं. देश में डोमेस्टिक PNG और ट्रांसपोर्ट के लिए CNG की कोई कमी नहीं है. LPG संकट के बीच घरेलू उपभोक्ता तेजी से PNG की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं. इसी बीच 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अतिरिक्त केरोसिन तेल के आबंटन के आदेश दिए हैं. जमाखोरों और अफवाह फैलाने वालों से निपटने के लिए सरकार ने कंट्रोल रुम बनाए हैं. और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.