Surprise Me!

गुड़ी पड़वा पर Mannara Chopra और Shilpa Shirodkar का मराठी अंदाज, ‘Pinga Ga Pori Pinga’ पर किया शानदार डांस

2026-03-19 5 Dailymotion

बॉलीवुड एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को महाराष्ट्रीयन पर्व गुड़ी पड़वा की खास शुभकामनाएं दीं। मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में दोनों एक्ट्रेस कैजुअल लुक में दिखाई देती हैं, लेकिन अगले ही पल उनका ट्रेडिशनल अवतार देखने मिलता है। मन्नारा येलो कलर की नौवारी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि शिल्पा शिरोडकर पर्पल कॉटन सिल्क साड़ी में नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेसेस दिलकश अंदाज में पॉपुलर सॉन्ग ‘पिंगा ग पोरी’ पर थिरकती दिखी रही हैं। इस पोस्ट पर दोनों एक्ट्रेसेस के इस ट्रेडिशनल अंदाज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।