Surprise Me!

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां की आराधना के लिए मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का लगा तांता

2026-03-20 1,164 Dailymotion

शुक्रवार को चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है और दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। वहीं चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन देशभर के प्रमुख देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली के कालकाजी, झंडेवालान, छतरपुर मंदिर, जम्मू के वैष्णो देवी धाम और हरिद्वार के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज रहे हैं।