Surprise Me!

कुवैत से कतर तक मिसाइल हमले... तेल-गैस बाजार में उथल-पुथल... पूरी दुनिया की नजर खाड़ी पर

2026-03-20 4 Dailymotion

ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद अब पूरा खाड़ी क्षेत्र जंग का मैदान बनता जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर ईरान के हमलों में कई लड़ाकू विमान निशाना बने. सैटेलाइट तस्वीरों में एयरबेस पर भारी नुकसान और आग लगने के कई स्थान दिखाई दिए हैं. कुवैत की सेना ने भी पुष्टि की है कि बीस मार्च को मिसाइल और ड्रोन से दूसरा बड़ा हमला हुआ, हालांकि, कई हमलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही नष्ट कर दिया. वहीं बहरीन में अमेरिकी सेना से जुड़े ईंधन भंडार को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आईं, हालांकि आधिकारिक तौर पर केवल एक गोदाम में आग लगने की पुष्टि हुई है, जिसे काबू में कर लिया गया.

इराक के एरबिल शहर में भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाए जाने के दावे किए गए हैं, हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. इस बीच सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में कई ड्रोन हमलों को नाकाम किया, जबकि संयुक्त अरब अमीरात ने दुबई में एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए.