Israel-Iran War: Rehovot में बरसी तबाही, क्या फेल हुआ Israel का Defense System? देखिए कैसे ईरान की मिसाइलों के मलबे ने इजराइल के रिहायशी इलाकों में दहशत फैला दी और क्या ये किसी महायुद्ध की शुरुआत है।
मध्य इजराइल (Central Israel) का Rehovot शहर आज युद्ध का मैदान नजर आया। ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों के टुकड़े सीधे आबादी वाले इलाकों में आ गिरे, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाकों की गूंज और आसमान में उठते धुएं के गुबार ने यह साबित कर दिया कि इजराइल का एडवांस डिफेंस सिस्टम (Iron Dome) होने के बावजूद खतरा टला नहीं है।
गनीमत यह रही कि मिसाइलों के गिरने से पहले ही वॉर्निंग सायरन बज गए थे, जिसके चलते स्थानीय लोग समय रहते बम शेल्टरों (Shelters) में पहुंच गए। चमत्कारिक रूप से इस हमले में किसी की जान नहीं गई, लेकिन इमारतों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे के गिरने से कई घरों की छतें और दीवारें ढह गईं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला Iran की रणनीतिक ताकत का एक ट्रेलर मात्र है। इजराइल के अभेद्य डिफेंस को चुनौती देकर ईरान ने संदेश दिया है कि उसके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों का बड़ा जखीरा है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इजराइल इसका जवाब देगा? क्या मिडिल ईस्ट अब एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रहा है?
#IsraelIranWar #RehovotAttack #IranMissileStrike #OneindiaHindi
~PR.514~ED.520~GR.510~HT.178~