Surprise Me!

ईद पर Salman Khan ने फैमिली के साथ दिखाई पिता Salim Khan की झलक, शेयर किया fans के बीच प्यारा video

2026-03-21 7 Dailymotion

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने ईद के मौके पर अपने पिता सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिन बाद पहली बार फैंस को उनकी झलक दिखाई। ईद के दिन सलमान अपने परिवार के साथ मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आए और फैंस को ईद मुबारक कहा। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सलमा खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान और बहनें अलवीरा खान अग्निहोत्री और अर्पिता खान भी मौजूद रहीं। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपने पिता को व्हीलचेयर पर बालकनी तक लाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने फैंस का अभिवादन किया और हाथ हिलाकर उनका धन्यवाद किया। सलमान ने इस मौके पर फैंस को फ्लाइंग किस भी दिया और सलाम और नमस्ते कर शुभकामनाएं दीं।