Surprise Me!

LPG संकट पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा- पीएम मोदी की बनाई है ये आपदा

2026-03-23 5 Dailymotion

पश्चिम एशिया संकट से देश में पैदा हुए हालात पर पीएम मोदी ने आज संसद में बयान दिया, लेकिन केंद्र सरकार पर कांग्रेस के हमले जारी हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला. देश में LPG संकट के लिए कांग्रेस ने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. कांग्रेस ने इस संकट को पीएम मोदी की बनाई आपदा करार दिया है.  

खेड़ा ने बीजेपी सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाया और पीएम मोदी पर राष्ट्रीय हितों से समझौता करने का आरोप लगा दिया. कांग्रेस ने पीएम मोदी से सवाल किए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? जिसकी वजह से देश को ये मुसीबत झेलनी पड़ रही है.  

प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम एशिया के यु्द्ध को मौजूदा हालात के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें राजधर्म की याद दिला रही है.