Surprise Me!

Colombia Plane Crash: 66 सैनिकों की मौत, 21 लापता! रेस्क्यू ऑपरेशन की चुनौती सुन दिल दहल जाएगा

2026-03-24 58 Dailymotion

कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश, 66 सैनिकों की मौत से मचा हड़कंप! जानिए कैसे एक रुटीन उड़ान मौत के खौफनाक तांडव में बदल गई और क्या है इस हादसे का असली सच।
दक्षिण अमेरिका के देश कोलंबिया (Colombia) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहाँ वायुसेना का एक हरक्यूलिस C-130 (Hercules C-130) ट्रांसपोर्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में कुल 125 लोग सवार थे, जिनमें से अब तक 66 सैनिकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। यह हादसा अमेज़न क्षेत्र के पुटुमायो (Putumayo) इलाके में हुआ, जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो से उड़ान भर रहा था।
रक्षा मंत्री पेद्रो सांचेज़ के अनुसार, विमान रनवे के अंत में किसी अज्ञात वस्तु से टकरा गया और नियंत्रण खो बैठा। चश्मदीदों और फायर अधिकारियों की मानें तो विमान का एक पंख पेड़ से टकराया और देखते ही देखते विमान आग के गोले में तब्दील हो गया। विमान में विस्फोटक उपकरण होने के कारण धमाका और भी भयावह हो गया। वर्तमान में 21 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।
हादसे वाली जगह बेहद दुर्गम और घने जंगलों से घिरी हुई है, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन (Rescue Operation) में सेना को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई घायलों को अस्पताल पहुँचाया है। पुटुमायो के गवर्नर जॉन गैब्रियल मोलिना ने इस घटना को वायुसेना के इतिहास की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया है।
About the Story:
A tragic military plane crash in Colombia's Putumayo region has claimed the lives of at least 66 soldiers. The Hercules C-130 transport aircraft, carrying 125 people, crashed shortly after takeoff near the Peru border. Rescue operations are currently underway in the dense Amazon jungle to find the 21 missing individuals.

#ColombiaPlaneCrash #MilitaryPlaneCrash #BreakingNews #OneindiaHindi

~HT.318~PR.514~GR.508~