Surprise Me!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की बात, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा, देश में गरमाई सियासत!

2026-03-25 6 Dailymotion

पश्चिम एशिया में व्याप्त तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के शुरू होने के बाद दोनों वैश्विक नेताओं के बीच पहली टेलीफोनिक बातचीत है। दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया। राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत को लेकर देश में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।

#TrumpModi #USIndiaRelations #WestAsiaCrisis #MiddleEast #GlobalDiplomacy #IndiaUS #StraitOfHormuz #WorldPolitics #Geopolitics #BreakingNews #InternationalRelations #ForeignPolicy #GlobalNews #SecurityMatters #Diplomacy