महराजगंज जिले के सिसवा नगरपालिका और बृजमनगंज क्षेत्र में पेट्रोल की भारी किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है, जिससे एक ही पंप पर लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं।
लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कुछ वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई में देरी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है।
अगर जल्द ही स्थिति सामान्य नहीं हुई तो परेशानी और बढ़ सकती है।