Surprise Me!

ईरान युद्ध : कश्मीरियों का दान अभियान जारी, 50 पैसे का सिक्का 17,000 रुपये में नीलाम

2026-03-25 3 Dailymotion

जम्मू कश्मीर में युद्ध से जूझ रहे ईरान के लिए धन जुटाने का अभियान जारी है. एक दान अभियान के दौरान  श्रीनगर में आयोजित एक नीलामी में चलन से बाहर हो चुके पचास पैसे के एक सिक्के की कीमत 17,000 रुपये तक पहुंच गई. कश्मीर में रविवार को शुरू किया गया दान अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा और इस दौरान डल झील के मीर बेहरी इलाके में भावुक तस्वीरें देखने को मिलीं.  इस दौरान पांच साल के एक बच्चे ने मीर बेहरी के लाटी मोहल्ले में ईरान के राहत कार्यों के लिए अपनी गुल्लक दान कर दी. बच्चे की इस पहल की इलाके के लोगों ने जमकर तारीफ की. 50 पैसे के सिक्के के लिए बोली 5 रुपये से शुरू हुईं...जो 17,000 रुपये तक पहुंच गई. श्रीनगर के इस इलाके में ज्यादातर गरीब परिवार रहते हैं. इसके बावजूद चलाए गए दान अभियान के जरिए ईरान के लिए तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई गई.