Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना, मौसम का मिजाज रहेगा गर्म

2026-03-26 3,382 Dailymotion

राजधानी जयपुर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। दिन में फिर से तीखी धूप लोगों को परेशान करने लगी है। आज भी मौसम विभाग ने राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, रेगिस्तानी जिलों और सरहदी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।