Surprise Me!

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक टक्कर के बाद आग, 13 की जिंदा जलकर मौत

2026-03-26 5 Dailymotion

आंध्रप्रदेश के मार्कपुरम में 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे एक बजरी से लदे ट्रक की एक प्राइवेट बस से जोददार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई. देखते ही देखते बस और ट्रक आग का गोला बन गए. इस हादसे में अब तक 13 यात्रियों की जलकर मौत हो चुकी है. जबकि 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस के पिछले हिस्से में बैठे यात्री बाहर नहीं निकल पाए. जिसके कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को मरकापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.