देश के जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विधानसभा चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं.. वहां इन्फोर्समेंट एजेंसियां सख्ती बरत रही हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, वहां एजेंसियों ने अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की जब्ती की है.
इनमें 17.44 करोड़ रुपये कैश, 37.68 करोड़ की शराब, 167.38 करोड़ रुपये के ड्रग्स, 23 करोड़ रुपये के कीमती मेटल और 163.30 करोड़ रुपये से ज़्यादा की दूसरी मुफ्त चीजें शामिल है.
ये जब्ती यहां चुनाव की तारीखों के एलान और आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से हुई है. चुनाव आयोग ने 15 मार्च को असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव और त्रिपुरा और कर्नाटक समेत 6 राज्यों में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.