Surprise Me!

रामनवमी के अवसर पर कालकाजी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, पीठाधीश्वर ने किया कन्या पूजन और हवन

2026-03-27 15 Dailymotion

नई दिल्ली: नवरात्रि के अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री के पूजन अर्चन का विधान है. इस अवसर पर दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. वहीं मंदिर के पीठाधीश्वर की ओर से हवन व कन्या पूजन भी किया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने के चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद दिखी और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नजर आए. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा प्रशासन की ओर से अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे आसानी से मां कालकाजी के दर्शन प्राप्त हुए, वर्ना भीड़ के चलते कई बार दर्शन ही नहीं हो पाते थे. इस बार की व्यवस्था सही है.