फेमस एक्ट्रेस और भारतीय भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके लिए एंटरटेनमेंट सिर्फ काम नहीं, बल्कि जुनून है। हाल ही में उन्होंने अपने फ्री टाइम को खास अंदाज में एंजॉय करने का तरीका फैंस के साथ शेयर किया। सुधा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत डांस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वs पिंक कलर की लेयर्ड वन-पीस ड्रेस में बेहद ग्रेसफुल नजर आ रही हैं। उनके लुक को डेकोरेटेड ब्लैक बेल्ट, बालों में रेड हेयरबैंड, कानों में गोल्डन टॉप्स और एक स्टाइलिश स्टेटमेंट नेकलेस ने और भी आकर्षक बनाया है। मिनिमल मेकअप के साथ उनका ओवरऑल लुक बेहद एलिगेंट दिख रहा है। वीडियो में सुधा फिल्म ‘दस नम्बरी’ के मशहूर सॉन्ग ‘प्रेम का रोग बड़ा बुरा’ पर शानदार एक्सप्रेशंस के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं और एक्सप्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं।
#SudhaChandran #Bharatanatyam #DanceVideo #BollywoodDance #PinkDress #FashionInspo #StyleGoals #StatementNecklace #BlackBeltStyle #GoldEarrings #HairbandLook #MinimalMakeup #ExpressiveDance #EntertainmentTime #ViralVideo #InstaDance #FanLove #GracefulMoves #ClassicBeauty #ElegantStyle #ArtisticPerformance #DanceLovers #IANS