Surprise Me!

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन, पीएम मोदी बोले, विकसित यूपी का प्रतीक बनेगा ये एयरपोर्ट

2026-03-28 5 Dailymotion

उत्तर प्रदेश के जेवर में पीएम मोदी ने आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने इस एयरपोर्ट को विकसित उत्तर प्रदेश का प्रतीक करार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इससे पूरे क्षेत्र का विकास होगा.  पीएम ने पहले की सरकारों पर अंधविश्वास के चलते नोएडा को उपेक्षित रखने का आरोप लगाया.

जेवर में 3000 एकड़ क्षेत्र में 11 हजार 200 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण हुआ.. जिसका रनवे 4 किलोमीटर लंबा है. एयरपोर्ट के पहले चरण को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत विकसित किया गया है. यह देश के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में से एक है. यह देश के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और डोमेस्टिक के साथ साथ इंटरनेशनल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा.