Surprise Me!

मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, मन की बात से जनता से जुड़ाव मजबूत: हर्ष मल्होत्रा

2026-03-29 5 Dailymotion

नई दिल्ली: केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी संवाद शैली की सराहना करते हुए कहा कि विश्व में शायद ही कोई ऐसा राष्ट्राध्यक्ष है, जो मन की बात के माध्यम से अपने नागरिकों से इस तरह नियमित और आत्मीय संवाद करता हो. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश में घटित होने वाली बड़ी से लेकर छोटी घटनाओं तक पर अपने विचार साझा करते हैं, जिससे जनता में विश्वास और जुड़ाव बढ़ता है. मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है और उनकी कूटनीति का ही परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति मजबूत हुई है, उन्होंने हाल की वैश्विक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कठिन समय में भी भारत ने अपने हितों की रक्षा की है और अन्य देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए हैं. वसुधैव कुटुंबकम की भावना को प्रधानमंत्री ने केवल कहा ही नहीं बल्कि उसे व्यवहार में भी सिद्ध किया है. कोविड-19 महामारी के दौरान भारत ने 160 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया.