IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से अधिक समय तक जुड़े रहे संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला बेहद इमोशनल होने वाला है, क्योंकि इस बार संजू, चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में नजर आएंगे।