'बॉलीवुड की फैशन क्वीन' सोनम कपूर और उनके हसबैंड आनंद आहूजा एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने 29 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया है। सोनम और आनंद पहले से एक बेटे वायु के पेरेंट्स हैं और अब दूसरी बार भी उन्हें बेटे का ही आशीर्वाद मिला है। इइस खुशखबरी की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की, जिसके बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।