Surprise Me!

लश्कर आतंकी शब्बीर अहमद लोन दिल्ली से गिरफ्तार, पोस्टर केस से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल का पर्दाफाश

2026-03-30 2 Dailymotion

आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मेट्रो पोस्टर केस में लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का पर्दाफाश दिया है. स्पेशल सेल ने इस मामले में लश्कर के हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है.  

जांच के दौरान ये बात सामने आई कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोग सक्रिय थे. ये मॉड्यूल दिल्ली मेट्रो परिसर के साथ-साथ दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध पोस्टर लगाकर माहौल खराब करने और लोगों में भय पैदा करने की साजिश में शामिल था. इनका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में अस्थिरता फैलाना है.  

स्पेशल सेल की टीम पिछले कुछ समय से इस मामले की गहन निगरानी में कर रही थी. तकनीकी सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर शब्बीर अहमद लोन की पहचान की गई. जिसे इस मॉड्यूल का मुख्य हैंडलर बताया जा रहा है.