Surprise Me!

IPL 2026 : RR और CSK में जीत के साथ नई शुरुआत की जंग, बारिश बन सकती है विलेन

2026-03-30 14 Dailymotion

गुवाहाटी, असम : IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स नई शुरुआत के इरादे से आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों का पिछला सीजन बेहद निराशाजनक रहा था, जहां दोनों ही टीमें पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रहीं थीं। दोनों टीमों को 14 मैचों में सिर्फ 4-4 जीत ही नसीब हुई थीं। अब नए सीजन में बदले हुए स्क्वॉड और नई रणनीति के साथ दोनों टीमें पुराने प्रदर्शन को पीछे छोड़ना चाहेंगी और जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत करना चाहेंगी। हालांकि गुवाहाटी में बारिश के आसार भी बने हुए हैं, जिसके चलते मैच धुल भी सकता है।