गोवा के वास्को द गामा शहर के कायाकल्प के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने राज्य के बजट में घोषणा की है कि केंद्र सरकार के सहयोग से 140 करोड़ रुपये की लागत से शहर के व्यापक पुनर्विकास की योजना शुरू की गई है. इसके तहत ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण, सार्वजनिक स्थानों का विस्तार और आधुनिक सुविधाओं का विकास किया जाना है.
गोवा के सीएम डॉ. प्रमोद सावंत ने कहा कि केंद्र सरकार ने 180 करोड़ रुपये की लागत से गोवा के कायाकल्प का कार्य शुरू किया है. इस परियोजना का उद्देश्य वास्को की ऐतिहासिक शहरी संरचनाओं का पुनरुद्धार, संरक्षण और पुनर्गठन करना है. इसके तहत सार्वजनिक स्थानों का विस्तार किया जाएगा, पैदल यात्री सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा और पूरे शहर में ब्लू-ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर पहलों को लागू किया जाएगा. शहर के विकास की योजना के तहत ब्लू ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, पैदल यात्रियों के लिए सुविधाएं और शहर के सौंदर्यीकरण पर खास जोर दिया गया है.